{"_id":"66558e4a5ea8a50c82032dc3","slug":"karauli-the-miscreants-ran-away-after-assaulting-a-businessman-there-was-a-dispute-over-mutual-transactions-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट और लूट करके भागे बदमाश, लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट और लूट करके भागे बदमाश, लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
Tue, 28 May 2024 01:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 01:27 PM IST
सार
शहर के होली खिड़कियां क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट और लूटपाट कर उसका अपहरण करने की कोशिश की। व्यापारी को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा होली खिड़कियां क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। फिलहाल व्यापारी को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
करौली कोतवाली में दर्ज मामले के अनुसार पवन पुत्र परसोत्तम गुप्ता करौली के सीताबाड़ी क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान संचालित करता है। बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी का एक युवक के साथ पिछले तीन-चार साल से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते व्यापारी ने 26 मई को युवक से रुपये का तकादा किया था, जिससे नाराज होकर युवक ने 27 मई की इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि पवन अपनी बहन के घर से लौट रहा था, इस दौरान होली खिड़कियां के बाहर बाइक पर आए आरोपी और उसके साथियों ने पवन का अपहरण करके उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग गए। घायल व्यापारी को करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनुज शुभम सहित मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।