फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli: Speeding car hits tempo on Karauli-Kailadevi road, woman dies in road accident

Karauli : करौली-कैलादेवी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मारी टेम्पो को टक्कर, सड़क हादसे में हुई महिला की मौत

Mon, 22 Jul 2024 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

कल रात करौली-कैला देवी मार्ग स्थित गदका चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। ये सभी कैला माता के दर्शन करके करौली लौट रहे थे।

विज्ञापन
Karauli: Speeding car hits tempo on Karauli-Kailadevi road, woman dies in road accident
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल रात हुए एक सड़क हादसे में एक कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी जिससे टेम्पो में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसा कैला देवी मार्ग स्थित गदका की चौकी के पास हुआ, फिलहाल घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक घायल महिला को गंभीर व्यवस्था में जयपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि हिंडौन सिटी निवासी संतोषी बाई पत्नी राधामोहन उम्र 55 साल रविवार को देर रात कैला माता के दर्शन कर एक टेम्पो से करौली आ रही थी, इसी दौरान करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित गदका की चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोषी बाई सहित पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए करौली हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संतोषी बाई को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि घायल गंगा पत्नी रामसहाय निवासी नथुआ नगर, करौली को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन


अन्य घायलों में रंजीत पुत्र सुखराम, निवासी दीप पुरा और चंद्रप्रकाश पुत्र सुरेश निवासी करौली का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि जयपुर निवासी सविता मीणा पत्नी रामकिशन को परिजन उपचार के बाद जयपुर ले गए। करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed