{"_id":"66c1bbd0e231e60a0a0d1deb","slug":"karauli-residents-of-the-locality-blocked-road-due-to-drinking-water-crisis-protested-by-breaking-empty-pots-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : पेयजल संकट को लेकर मोहल्लावासियों ने सड़क पर लगाया जाम, खाली मटके फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : पेयजल संकट को लेकर मोहल्लावासियों ने सड़क पर लगाया जाम, खाली मटके फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन
Sun, 18 Aug 2024 02:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:46 PM IST
सार
शहर की कई कॉलोनियों में पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों ने पुरानी नगर पालिका के पास सड़क पर जाम लगा दिया और सड़क पर खाली मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय की कई कॉलोनियों में पिछले 8-10 दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध आज टूट गया। शहर के मदनमोहनजी मंदिर, चौबे पाड़ा क्षेत्रवासियों ने पुरानी नगर पालिका के पास सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने खाली मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर शहर चौकी प्रभारी महेश शर्मा, जलदाय विभाग एसई परसराम मीणा, एसडीएम पिंकी कुमारी, थानाधिकारी सुनील कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की लेकिन क्षेत्रवासी पानी की आपूर्ति नहीं होने तक जाम लगने पर अड़े रहे। करीब ढाई घंटे बाद जलदाय विभाग द्वारा 1 घंटे में आपूर्ति शुरू किए के आश्वासन के बाद जाम हटाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बारिश के कारण जलभराव की समस्या के बाद जिला मुख्यालय पर कई कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे शहर में पेयजल संकट के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। कई इलाकों में मजबूरन टैंकरों से महंगे दामों पर न केवल पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है, बल्कि इस्तेमाल के लिए भी पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मोहल्लावासियों ने बताया कि चौबे पाड़ा में करीब 8-10 दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। इस कारण पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में भारी बारिश आने के बाद तीन मुख्य मार्ग करीब 4 दिन तक बंद रहे। 2016 में तीन दरवाजे टूटने के बाद अभी तक उसको प्रशासन ने ठीक नही करवाया, जगह जगह अतिक्रमण कर रखे हैं लेकिन जिला प्रशासन एवं नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।