{"_id":"66bc8d5721b5a51a140b99e6","slug":"karauli-protest-against-murder-of-a-man-continued-for-the-second-day-demanding-immediate-arrest-of-accused-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : दूसरे दिन भी जारी रहा अधेड़ की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : दूसरे दिन भी जारी रहा अधेड़ की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
Wed, 14 Aug 2024 04:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:26 PM IST
सार
जिले के गुड़ला गांव में सोमवार को घर में बैठे अधेड़ और उसके परिवार पर बदमाशों द्वारा किए गए हमले के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी जिले के पुराने अस्पताल भवन में धरना जारी है। ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधायक लाखनसिंह मीणा ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली सदर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गुड़ला में घर में बैठे समय सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने के मामले में लगातार दूसरे दिन भी जिले के पुराने अस्पताल भवन में धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना-प्रदर्शन में करौली के पूर्व विधायक लाखनसिंह मीणा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गौरतलब है कि हमले में समय सिंह, उसकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गए थे, जिनमें से समय सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी और बेटियों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस पुरे मामले को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण, कई संगठनों के नेता तथा पदाधिकारी करौली अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिवारजन को सरकारी नौकरी दी जाए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
इस दौरान करौली के पूर्व विधायक लाखनसिंह मीणा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और जिले के पुलिस अधिकारियों पर भी जमकर हमला बोला है। पूर्व विधायक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बदहाल है, प्रदेश में महिलाओं और दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने धरना स्थल पर एक दिन पूर्व करौली के पूर्व विधायक सुरेश मीणा के साथ थाना अधिकारी द्वारा मारपीट और धरने में बैठी महिलाओं से भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए आरोपी थाना अधिकारी को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन