{"_id":"6693b333070c4d2da90dc8c2","slug":"karauli-news-young-man-dies-due-to-electric-shock-at-wedding-mourning-spread-in-happy-atmosphere-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: शादी में खाना परोसने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, खुशी के माहौल में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: शादी में खाना परोसने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, खुशी के माहौल में पसरा मातम
Sun, 14 Jul 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:45 PM IST
सार
जिले के चीर की नरौली गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शादी में खाना परोस रहा था तभी टीन शेड में करंट आने के कारण यह हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों के बीच मातम पसर गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपोटरा उपखंड के चीर की नरौली गांव में आयोजित शादी समारोह में करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे शादी समारोह में चल रहा मंडप का कार्यक्रम मातम में बदल गया। चीर की नरौली निवासी जीतराम पुत्र रामफूल माली उम्र 16 साल शादी समारोह के मंडप में खाना परोसने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक टीन शेड में करंट आने से युवक भी चपेट में आ गया। करंट से युवक वहीं बेहोश होकर गिर गया, अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
बेहोश युवक को परिवारजन एवं रिश्तेदार कैलादेवी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार की ओर से कैलादेवी थाना अधिकारी को कानूनी कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दी गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कैलादेवी थाना पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है मृतक चार बहनों के बीच में अकेला भाई था, जो चाचा के लड़के की शादी के मंडप कार्यक्रम में खाना परोसने का काम कर रहा था। इसी बीच टीन शेड में अचानक करंट आने से जीतराम बेहोश हो गया। बेहोश होते ही परिजन उसे कैलादेवी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं।
विज्ञापन