फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: The accused ran away after raping a minor, caught by the police, the miscreant was hiding

Karauli News: नाबालिग से दुष्कर्म करके भागा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, छिपता फिर रहा था बदमाश

Fri, 26 Apr 2024 01:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 24 दिन से फरार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Karauli News: The accused ran away after raping a minor, caught by the police, the miscreant was hiding
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले की महिला थाना पुलिस नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी घटना के बाद 24 दिन से फरार था। 

विज्ञापन


करौली महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी शंकरलाल मीणा के निर्देशन एवं डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि कैलादेवी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 1 अप्रैल को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने कई बार उसके घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। अब टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी विजय सिंह पुत्र रामचरण को दीपपुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed