{"_id":"686f4a1176622cb31602cbf3","slug":"karauli-news-rising-water-level-due-to-continuous-rain-2-gates-of-panchna-dam-opened-6-000-cusecs-released-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, पांचना बांध के दो गेट खोले, 6,000 क्यूसेक पानी की निकासी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, पांचना बांध के दो गेट खोले, 6,000 क्यूसेक पानी की निकासी जारी
Thu, 10 Jul 2025 10:35 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:35 AM IST
सार
जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते जल संसाधन विभाग ने पांचना बांध के दो गेट खोल दिए हैं। प्रशासन ने निचले इलाके में रह रहे लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
पांचना बांध के दो गेट खोले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण पांचना बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम जलस्तर 258.10 मीटर तक पहुंचने पर जल संसाधन विभाग ने एहतियातन बांध के दो गेट खोल दिए और करीब 6,000 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी गई। विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचना बांध की अधिकतम क्षमता 258.62 मीटर है, जबकि बुधवार को जलस्तर 258.10 मीटर तक पहुंच गया था। पानी की लगातार आवक को देखते हुए गेट नंबर 3 और 4 खोलकर जल निकासी की जा रही है ताकि बांध पर दबाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hanumangarh News: लगातार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पानी भरा, मक्कासर में ग्रामीणों ने खाली किए घर
विज्ञापन
सहायक अभियंता भवानी सिंह ने बताया कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जलस्तर और बढ़ सकता है। इसलिए विभाग पूरी तरह सतर्क है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। इससे पहले कल दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी का माहौल था। शाम होते ही तेज गर्जना, हवाओं और रुक-रुककर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।