फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: On the initiative of DSP, the police family supported the marriage, the human face of the police

Karauli News: डीएसपी की पहल पर पुलिस परिवार ने मिलकर करवाई बेटी की शादी, सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा

Mon, 29 Apr 2024 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 09:57 AM IST
सार

आमतौर पर जनता के मन में पुलिस को लेकर डर की छवि बनी रहती है लेकिन देखा जाए तो कई बार पुलिस के कुछ ऐसे कार्य सामने आते हैं, जिनके सामने आम जनता को भी नत मस्तक होना पड़ता है।

विज्ञापन
Karauli News: On the initiative of DSP, the police family supported the marriage, the human face of the police
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय करौली में पुलिस का एक अलग चेहरा सामने आया है। करौली डीएसपी अनुज शुभम की पहल पर पुलिस ने एक गरीब मजदूर की बेटी की शादी करवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। वहीं पुलिस के इस कार्य के लिए करौलीवासी प्रशंसा करते नही थक रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि डीएसपी पहले भी मासलपुर में एक चाय की दुकान संचालक की बेटी और फिर एक कुक की बेटी की शादी करवा चुके हैं। बेटी की शादी में मैरिज हॉल से लेकर खाने-पीने, कपड़ों, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान देने तक का सारा इंतजाम पुलिस ने किया था। पूरी शादी में लगभग 4 लाख रुपए से अधिक खर्चा आया है। रविवार को स्टेडियम के पास स्थित एक मैरिज हॉल में देर शाम पुलिस परिवार ने बारात का स्वागत किया और महक की शादी करवाकर महक उर्फ मेघा को विदा किया।
विज्ञापन


डीएसपी अनुज शुभम के अनुसार गंगानगर जिले की सूरतगढ़ निवासी मजदूर परिवार की बेटी महक माता-पिता उनसे शादी में सहयोग के लिए मिले थे। महक की शादी करौली निवासी आमन का पुरा निवासी सोनू सैनी के साथ तय हुई थी लेकिन उसके माता-पिता की माली हालत बेटी की शादी करने लायक नहीं होने के कारण उन्होंने पुलिस परिवार के सहयोग से शादी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी शुभम की पहल पर पुलिस परिवार के सदस्यों एवं करौली शहर के समाजसेवियों के सहयोग से शादी की पूरी व्यवस्था कराई गई। शादी में मैरिज हॉल, कैटरिंग, 500 से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था, दुल्हन के कपड़े, गहने, वर-वधू के लिए उपहार की व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed