फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Kirodi Lal Meena Dances at Kanhaiya Dangal, Conducts Surprise Inspection at Government School

Karauli News: कन्हैया दंगल में जमकर थिरके डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, करीरी में राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

Sun, 13 Apr 2025 08:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 08:10 AM IST
सार

मीणा समाज के पारंपरिक आयोजन कन्हैया दंगल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने यहां भजनों की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने इसे समाज की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने का माध्यम हैं।

विज्ञापन
Karauli News:  Kirodi Lal Meena Dances at Kanhaiya Dangal, Conducts Surprise Inspection at Government School
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा जिले के टोडाभीम उपखंड के एदलपुर गांव में आयोजित पारंपरिक कन्हैया दंगल कार्यक्रम में पहुंचे और आयोजन की सराहना की। दंगल के दौरान मंत्री ने तालियों की गूंज के बीच पारंपरिक नृत्य में भी भाग लिया और भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: सांचौर पुलिस ने 1.660 किलोग्राम डोडा पोस्त और 3.45 लाख रुपये नगद किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


डॉ. मीणा ने अपने संबोधन में कन्हैया दंगल को मीना समाज की सांस्कृतिक विरासत बताया और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है। डॉ. मीणा की उपस्थिति से ग्रामीणों और खासकर मीना समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News:  ऑपरेशन 'अखरोट' के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त JCB जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के करीरी गांव स्थित राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. मीणा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की और इसमें आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed