फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Innocent child dies due to drowning in pond in Garhi village Karauli

Karauli News: मासूम की तालाब में डूबने से मौत, बिना पोस्टमार्टम परिजन घर ले गए शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Apr 2024 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Apr 2024 05:08 PM IST
सार

बालक आशु भैंसों के साथ गांव में ही स्थित तालाब पर चला गया। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

विज्ञापन
Karauli News: Innocent child dies due to drowning in pond in Garhi village Karauli
तालाब से बालक का बाहर निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली-मंडरायल मार्ग स्थित गढ़ी का गांव में तालाब में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक का शव परिजन करौली अस्पताल में बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बासवाल ने बताया कि आशु पुत्र अनिल उम्र पांच साल निवासी गढ़ी का गांव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि आशु भैंसों के साथ गांव में ही स्थित तालाब पर चला गया। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बालक के तालाब में डूबने सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला और करौली अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। लांगरा थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन मृतक का शव करौली अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लांगरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed