{"_id":"6722594fe1f28a0fe20f85b8","slug":"karauli-news-husband-and-wife-s-bodies-found-in-a-roadside-car-in-masalpur-area-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: मासलपुर क्षेत्र में सड़क किनारे कार में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: मासलपुर क्षेत्र में सड़क किनारे कार में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 30 Oct 2024 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:35 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे, जब किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खड़ी कार में मिला दंपती का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी कार में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मासलपुर थाना पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। सूचना मिलते ही एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए है। मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाए गए, जहां मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि आगरा के किरावली क्षेत्र के सांथा गांव निवासी विकास पुत्र जितेंद्र उम्र 22 साल अपनी पत्नी दीक्षा उम्र 18 साल के साथ मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे कार द्वारा कैला देवी के दर्शन करने आया था। कैला देवी से दर्शन कर लौटते समय रात को मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास सड़क पर किसी ने पति पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में विकास को दो गोली लगी है, जबकि पत्नी दीक्षा को एक गोली लगी है। सुबह 8 बजे सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक कार में महिला और पुरुष को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी। घटना की जानकारी मिलती ही एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, डीएसपी अनुज शुभम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना स्थल पर गोलियों के खोल पड़े मिले हैं।
विज्ञापन
दीक्षा के पिता सियाराम ने बताया कि कुछ और लोगों के भी कार से विकास और दीक्षा के साथ आने की सूचना है। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
डीएसपी ने बताया कि कैला देवी सहित कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज लिए है। साथ ही एफएसएल ने भी घटना स्थल से साक्ष्य उठाए है। पुलिस घटना को लेकर सभी एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है विकास और दीक्षा की 8-10 माह पूर्व ही शादी हुई थी।