फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Heavy rain gave relief from the heat, mood of the weather changed due to rain in the afternoon

Karauli News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, दोपहर बाद हुई बरसात से बदला मौसम का मिजाज

Sun, 30 Jun 2024 07:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 07:48 PM IST
सार

गर्मी और उमस से परेशान क्षेत्रवासियों के लिए रविवार का दूसरा पहर राहत भरा रहा। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने झमाझम बारिश से शहर को भीगो दिया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Karauli News: Heavy rain gave relief from the heat, mood of the weather changed due to rain in the afternoon
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार गर्मी और उमस की मार झेल रहे क्षेत्र के लोगों को रविवार की दोपहर राहत लेकर आई। सुबह से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशानी के बीच रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तथा आसमान में काले घने बादल छा गए, जिसके बाद करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत प्रदान की। 
विज्ञापन


बारिश से सड़कों और गलियों में पानी बह निकाला, जिससे नदी, बांध और तालाब में भी पानी की आवक हुई। झमाझम बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे। 
मौसम विभाग ने भी अगले दो-तीन दिन क्षेत्र में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में सुबह से ही हल्के छितराए हुए बादल छाए हुए थे, जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। दोपहर बाद अचानक से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला और घने बादल छा गए तथा रिमझिम बूंदों के साथ शुरू हुआ दौर झमाझम बारिश में बदल गया। बारिश से क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। बारिश के बाद अब बाजरे की फसल की बुवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed