{"_id":"660d30b48c902777720b997e","slug":"karauli-news-devotees-started-reaching-karauli-for-darshan-of-kaila-devi-fair-will-be-held-from-april-6-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: छ: अप्रैल से करौली में भरेगा चैत्र नवरात्र मेला, कैला देवी के दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: छ: अप्रैल से करौली में भरेगा चैत्र नवरात्र मेला, कैला देवी के दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
Wed, 03 Apr 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:06 PM IST
सार
6 अप्रैल से शुरू होने वाले प्रसिद्ध कैला देवी चैत्र नवरात्रि मेले में भक्तों का आना शुरू हो गया है। यूं तो हर एक व्यक्ति अपने-अपने तरीके से माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं लेकिन हिंडौन सिटी के मड़ावरा निवासी अनिल कुमार राणा पिछले डेढ़ साल से कनक दंडवत यात्रा करते हुए मां की भक्ति में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
अनिल कुमार राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध कैला देवी चैत्र नवरात्रि मेला 6 अप्रैल से शुरू होने वाला है। मेला शुरू होने से पहले ही मां के भक्तों का करौली पहुंचना शुरू हो गया है। यूं तो लाखों की तादाद में हर साल कई श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर अपने परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगते हैं लेकिन करौली जिले के हिंडौन सिटी के मड़ावरा निवासी अनिल कुमार राणा अपनी धर्मपत्नी सुनीता देवी के साथ पिछले डेढ़ साल से एक ही जगह 108 कनक दंडवत देते हुए यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल कुमार राणा ने डेढ़ साल पहले अपने निवास स्थान मड़ावरा से एक ही स्थान पर 108 कनक दंडवत यात्रा मां के रथ के साथ शुरू की थी। अब पत्नी सुनीता देवी भी कैलादेवी माता के प्रति अटूट श्रद्धा के चलते कठोर कनक दंडवत यात्रा में पति का साथ दे रही हैं।
विज्ञापन
अनिल कुमार राणा ने बताया कि वे मां के आशीर्वाद से प्रतिदिन 50 मीटर की दूरी तय करते हैं, जिसमें उनकी पत्नी सुनीता देवी भी उनके साथ देती हैं। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण की भावना को लेकर वे यह रहे हैं। पेशे से बिजली मिस्त्री रहे अनिल के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
करौली के हाथी घटा क्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कैला माता के भक्त अनिल और उनकी पत्नी का साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।