फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Clouds covered the sky provided relief from the heat, dust storm disrupted life

Karauli News: आसमान में छाए बादलों ने दी गर्मी से राहत, धूल भरी आंधी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Fri, 26 Apr 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 03:55 PM IST
सार

मौसम के तीखे तेवरों से घर में दुबककर बैठे लोगों को आसमान में छाए बादलों ने कुछ राहत दी है। क्षेत्र में कई जगहों पर धूल भरी आंधियों के साथ तापमान में गिरावट से मौसम में थोड़ी ठंडक आ गई है।

विज्ञापन
Karauli News: Clouds covered the sky provided relief from the heat, dust storm disrupted life
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के तीखे तेवरों से घर में दुबककर बैठे लोगों को आसमान में छाए बादलों ने कुछ राहत दी है। क्षेत्र में कई जगहों पर धूल भरी आंधियों के साथ तापमान में गिरावट से मौसम में थोड़ी ठंडक आ गई है।

विज्ञापन


दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने उथल-पुथल मचा दी।

जिले में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन धूल भरी तेज हवा चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर अचानक से मौसम में आया बदलाव आया और घने बादल छा गए। दोपहर बाद चली तेज हवाओं से आसमान में धूल के गुबार उड़ते नजर आए। बादल और हवा के कारण चिलचिलाती धूप का असर तो कम हो गया लेकिन धूल भरी आंधी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के साथ उसकी सीमा से लगते राजस्थान के जिलों में भी मौसम बदल सकता है। कई जिलों में दोपहर बाद आंधी चलने के साथ कई जगह हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed