फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Body of a middle aged man found in suspicious condition near the new vegetable market

Karauli News: नई सब्जी मंडी के पास संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिला, कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूर वारदात

Sun, 29 Sep 2024 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

करौली की नई सब्जी मंडी में एक अधेड़ का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भरत लाल जाटव (51) निवासी लेदौर खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Karauli News: Body of a middle aged man found in suspicious condition near the new vegetable market
नई सब्जी मंडी के पास मिल युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूर नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक अधेड़ का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद करौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक की पहचान के प्रयास किए। बाद में मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान भरत लाल जाटव निवासी लेदौर खुर्द के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी एएसआई बृजराज शर्मा ने बताया कि नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। मृतक के शव को करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की पहचान भरत लाल जाटव पुत्र पांच्या जाटव उम्र 51 साल निवासी लेदौर खुर्द के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक का पुत्र अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में 27 सितंबर को भर्ती हुआ था। परिजन पुत्र को लेकर शनिवार को वापस चले गए। लेकिन मृतक भरत लाल घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह नई सब्जी मंडी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed