{"_id":"6613caa856ed5d81800410b8","slug":"karauli-news-a-young-man-died-in-a-collision-with-a-roadways-bus-family-members-sought-help-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: बहन को ससुराल छोड़कर आ रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से हुई मौत, परिजनों ने की सहायता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: बहन को ससुराल छोड़कर आ रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से हुई मौत, परिजनों ने की सहायता की मांग
Mon, 08 Apr 2024 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:15 PM IST
सार
बहन को ससुराल छोड़कर करौली लौट रहे युवक की मामचारी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। मौत के बाद युवक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर दिया।
विज्ञापन
करौली हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली-कैलादेवी मार्ग पर मामचारी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना पर डीएसपी अनुज शुभम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, तहसीलदार महेंद्र गुर्जर और थाना अधिकारी सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।
विज्ञापन
अधिकारियों और विधायक की परिजनों से बातचीत के बाद उचित सरकारी मुआवजे, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी योजनाओं का लाभ, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और रोडवेज बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर सहमति बनी है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि बरखेड़ा वंशी का बाग निवासी साहब सिंह गुर्जर (22) रविवार शाम कैलादेवी मार्ग स्थित डलापुरा गांव में अपनी बहन को बाइक से छोड़ने गया था। बहन को छोड़कर वापस करौली लौटते समय मामचारी गांव के पास एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन हॉस्पिटल में एकत्रित हो गए और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न मांगें करने लगे। सोमवार सुबह करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, तहसीलदार महेंद्र गुर्जर, डीएसपी, थाना अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए।