फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: 12 people injured in Rampur Fatehpur Valley tractor trolley accident

Karauli News: रामपुर फतेहपुर घाटी में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, महिला और बच्चों समेत 12 लोग घायल

Mon, 10 Jun 2024 08:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Jun 2024 08:21 PM IST
सार

रामपुर फतेहपुर घाटी में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उसमें बैठे महिला, बच्चे और पुरुष घायल हो गए।

विज्ञापन
Karauli News: 12 people injured in Rampur Fatehpur Valley tractor trolley accident
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मासलपुर क्षेत्र स्थित रामपुर फतेहपुर घाटी में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार महिला-बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग लेदौर गांव से हिंडौन के पास आयोजित एक श्रीमद्भागवत सप्ताह के भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


करौली हॉस्पिटल पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा ने बताया कि लेदौर गांव से कुछ लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हिंडौन के पास स्थित एक गांव में श्रीमद्भागवत सप्ताह के भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान रामपुर फतेहपुर घाटी में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उसमें बैठे महिला, बच्चे और पुरुष घायल हो गए। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़े और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर चैनपुर चौकी और मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को करौली अस्पताल लाया गया। वहां कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दो घायल गंभीर घायल महिलाओं को जयपुर रेफर किया है। घायलों में चंदा पत्नी राम खिलाड़ी उम्र 40 साल, रेवती पुत्री सूक्ती उम्र 12 साल, दिलखुश पुत्र हरिचरण उम्र 15 साल, रचना पुत्री रामधन उम्र 16 साल, सीमा, हेमा सहित करीब एक दर्जन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed