{"_id":"662cb14d26af92a0030a011e","slug":"karauli-news-10-day-old-dead-body-taken-out-from-panchna-river-deceased-has-not-been-identified-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: जिले की पांचना नदी से निकाला दस दिन पुराना शव, नहीं हो पाई है मृतक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: जिले की पांचना नदी से निकाला दस दिन पुराना शव, नहीं हो पाई है मृतक की पहचान
Sat, 27 Apr 2024 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:33 PM IST
सार
करौली-हिंडौन रोड पर पांचना नदी से शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब दस दिन से अधिक पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली-हिंडौन रोड स्थित पांचना नदी में शव मिलने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम और करौली सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को नदी से निकालकर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
करौली सदर थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह कंट्रोल रूम को पांचना नदी में किसी के डूबने की सूचना मिली थी। इस पर सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। शव करीब 10 दिन से अधिक पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मृतक की पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल शव को करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदी की रिपोर्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन