Karauli: टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में विवाद, एसडीएम से उलझी महिला ने की खींचतान, देखें वीडियो
ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम खातेदारी भूमि पर बने मकानों को अनुचित तरीके से हटाने की कार्रवाई कर रही थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विवाद बढ़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें तत्कालीन एसडीएम के साथ अभद्रता और खींचतान की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम खातेदारी भूमि पर बने मकानों को हटाने की कार्रवाई कर रही थीं, जिसे ग्रामीणों ने अनुचित और मनमानी करार दिया है। इसके साथ ही एसडीएम पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना के दो दिन पहले एसडीएम का टोडाभीम से ट्रांसफर हो चुका था। इस विवाद को लेकर अब तक किसी भी पक्ष ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
इस मामले में करौली के एसपी सुजीत शंकर ने मामले का संज्ञान लिया। मौके पर तैनात पुलिस बल की लापरवाही मानी गई है, जिसके चलते ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बने सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थानाधिकारी दिलीप वर्मा को लाइन हाजिर कर 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किया गया है। एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टोडाभीम में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच यह विवाद अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।