{"_id":"66f426d49a7df6fa310a9efd","slug":"karauli-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-a-thatched-house-demand-for-compensation-to-the-cattle-herder-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : छप्परपोश मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भेड़ के बच्चे जलकर मरे, पशुपालक को हुआ लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : छप्परपोश मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भेड़ के बच्चे जलकर मरे, पशुपालक को हुआ लाखों का नुकसान
Wed, 25 Sep 2024 08:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:36 PM IST
सार
हिंडौन क्षेत्र के लिलोटी गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण छप्परपोश में लगी आग में भेड़ के कई बच्चे जलकर मर गए, जिससे पशु पालक को लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ित ने सरकार से आग से हुए नुकसान को लेकर सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के लिलोटी गांव में दोपहर को शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे पशुपालक को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। इस छप्परपोश मकान में पीड़ित ने पशु रखे हुए थे, जो कि आग में जलकर मर गए।
विज्ञापन
पीड़ित अखिलेश मीणा ने बताया कि आग में भेड़ के कई बच्चों की जलकर मौत हो गई, साथ ही घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि परिवार के लोग खेत में बाजरे की कटाई के लिए गए हुए थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। मकान में रखा 5 से 7 बोरी अनाज और कुछ नकदी भी आग में जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़ित पशुपालक भेड़ पालन कर जीवन-यापन करता था लेकिन आग लगने के कारण अब उसकी आजीविका पर भी प्रभाव पड़ा है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित को नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन