{"_id":"65d5fbf64c71bd19c90bcb5b","slug":"karauli-demand-for-distribution-of-ration-in-village-villagers-submitted-memorandum-to-collector-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: गांव में ही राशन वितरण करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: गांव में ही राशन वितरण करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Wed, 21 Feb 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:04 PM IST
सार
दौसा जिले में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था करने, नया राशन डीलर नियुक्त करने की मांग की है। राशन डीलर पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिला मुख्यालय के समीप कोसरा और डरुआपुरा गांव निवासी ग्रामीणों ने राशन वितरण में आ रही दिक्कतों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था करने, नया राशन डीलर नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही वर्तमान डीलर पर समय पर राशन वितरण नहीं करने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण मीठालाल ने बताया कि कोसरा एवं डरुआपुरा में करीब ढाई सौ घर की बस्ती है। गांव के करीब चार वर्ष पूर्व राशन डीलर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद राशन वितरण का काम भोडेर के डीलर को सौंप दिया। इस कारण कोसरे और डरुआपुरा के उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
मार्ग पर साधनों का अभाव होने और दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर डीलर के पास ग्रामीण नहीं पहुंच पाते तो राशन नहीं मिलता है। ग्रामीणों ने गांव में ही नया राशन डीलर नियुक्त करने और गांव से राशन वितरण व्यवस्था बनाने की मांग की है। इस दौरान संतो, बैजयंती, मुन्नी, सुनीता, प्रेमलता, सुआ बाई, आरती, गुड्डी, रामबाबू और यशवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन