{"_id":"66b34696ac0dfe1dab04f1df","slug":"karauli-crowd-gathered-to-see-the-carousel-on-hariyali-teej-devotees-reached-madanmohan-temple-amid-drizzle-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : हरियाली तीज पर हिण्डौला दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, रिमझिम बारिश के बीच मदनमोहन मंदिर पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : हरियाली तीज पर हिण्डौला दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, रिमझिम बारिश के बीच मदनमोहन मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
Wed, 07 Aug 2024 03:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:34 PM IST
सार
हरियाली तीज के मौके पर करौली में बृज का नजारा देखने को मिला। यहां मदनमोहनजी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान के लिए चांदी के झूले लगाए है। हिण्डौला दर्शन के लिए बारिश की हल्की फुहारों के बीच बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
मदनमोहनजी मंदिर, करौली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लघु वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध और बृज संस्कृति से ओतप्रोत करौली में सावनी तीज पर बुधवार को बृज का नजारा साकार होते दिखा। सावनी के मौके पर करौली के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भगवान के विग्रहों को चांदी के झूले में झुलाने के लिए झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
हजारों लोगों की भीड़ मदनमोहन मंदिर में झूला झांकी के दर्शन करने के लिए पहुंची। सुबह जैसे ही भगवान की झूला की झांकी दर्शन के लिए पट खुले तो मंदिर प्रांगण बंशीवारे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर खुशहाली की मनौती मांगी।
विज्ञापन
इस मौके पर करौली के मदनमोहनजी मंदिर के अलावा शहर के नवलबिहारीजी, गोविन्ददेवजी आदि मंदिरों में भी भगवान की झूला झांकी सजाई गई। भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं को नवलबिहारीजी मंदिर की ओर से मंदिर में प्रवेश के लिए निकाला गया, जबकि दर्शन करने के बाद बारी पाड़ा, नगरपालिका भवन वाले रास्ते से निकाला गया। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शहर में दो पहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया।
विज्ञापन
डीएसपी अनुज शुभम सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी भी मंदिर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि एक तरफ यातायात के साथ परकोटे में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहा। बाजार और मंदिर में पुलिस के जवान, करौली सदर, महिला थाना और यातायात पुलिस भी तैनात रही।