फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   AGTF Action In Karauli criminal who supplied weapons to Raju Theth gang arrested

AGTF Action In Karauli: राजू ठेठ गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन और कारतूस बरामद

Wed, 21 Feb 2024 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 05:36 PM IST
सार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजू ठेठ गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हथियार सप्लायर के पास से नौ अवैध देशी पिस्टल, 16 मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
AGTF Action In Karauli criminal who supplied weapons to Raju Theth gang arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर करौली जिले की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने अवैध हथियारों के सप्लायर गांव रुंध का पूरा थाना सदर हिंडौन निवासी गोविंद मीना पुत्र अमृतलाल (19) को गिरफ्तार कर नौ देशी पिस्टल 16 मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया, टीम सदस्य हेड कांस्टेबल हेमन्त शर्मा को सूचना मिली थी कि गोविंद मीना शेखावाटी क्षेत्र की राजू ठेठ गैंग (RTG) को अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। सूचना पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी आशाराम चौधरी के सुपरविजन तथा इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल हेमंत शर्मा, रामनिवास, कमल सिंह, शंकर दयाल कांस्टेबल भूपेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह एवं चालक विश्राम की टीम गठित की गई।
विज्ञापन


गठित टीम द्वारा सूचना को विकसित किया गया तो जानकारी मिली कि आरोपी ने करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित मीरा कॉलोनी में किराए से कमरा ले रखा है। कमरे पर अगर दबिश दी जाए तो भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हो सकते हैं। इस सूचना से टीम ने कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया। थाना पुलिस की टीम द्वारा तुरंत ही दबिश दे गई। आरोपी के कमरे के नजदीक मंडरायल रोड पर एक युवक बैग लेकर और उसके तीन साथी पास में खड़े थे। पुलिस टीम को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। घेर कर पुलिस ने हाथ में बैग लेकर भागे बदमाश गोविंद मीना को दबोच लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नौ देशी पिस्टल मय मैगजीन, सात अतिरिक्त मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। इस पर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भागने वाले आरोपी शिवकेश मीणा व विजय मीणा पुत्र पप्पू निवासी थाना लांगरा सगे भाई है। तीसरा छुट्टन मीणा थाना कुड़गांव निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश गोविंद मीना मध्यप्रदेश के स्थानीय तस्करों से भारी मात्रा में अवैध हथियार लाकर शेखावाटी की गैंग को हथियार सप्लाई करने के साथ लूट और डकैती की घटनाओं में भी शामिल रहा है। इसके विरूद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। थाना पुलिस की टीम आरोपी से हथियार कहां से लाया और इसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।


एडीजी एमएन ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हेमंत शर्मा की विशेष भूमिका एवं हेड कांस्टेबल रामनिवास एवं कांस्टेबल भूपेंद्र शर्मा व देवेंद्र सिंह की तकनीकी भूमिका रही है। टीम में हेड कांस्टेबल कमल सिंह, शंकर दयाल शर्मा एवं चालक विश्राम शामिल है। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed