फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   A six-storey building was inaugurated in the District and Sessions Court complex

Karauli: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में छह मंजिला भवन का हुआ शुभारंभ, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे शामिल

Sun, 02 Jun 2024 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Jun 2024 01:42 PM IST
सार

Karauli: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बनने वाले 6 मंजिला नवीन भवन का राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आशुतोष कुमार शर्मा ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। 
 

विज्ञापन
A six-storey building was inaugurated in the District and Sessions Court complex
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में छह मंजिला भवन का हुआ शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधीश आशुतोष कुमार शर्मा ने कहा कि नया भवन बनकर तैयार होने से न्यायिक अधिकारियों को बैठने और काम करने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध होगी, जिससे काम में तेजी आयेगी।

विज्ञापन

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश माधवी दिनकर ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पुराने भवन को हटाकर नया भवन बनाया जा रहा है। नया भवन सर्व सुविधा संपन्न होगा। नए भवन का निर्माण करीब 20 करोड रुपए की लागत से होगा। जिसमें बेसमेंट में 44 फोर व्हीलर पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर 180 से अधिक टू व्हीलर की पार्किंग, किचन, पेंट्री, सुविधाएं आदि बनाई जाएगी। 6 मंजिला बनने वाले भवन में 10 कोर्ट और विभिन्न न्यायिक कार्यालय खोले जाएंगे। जिससे न सिर्फ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को सुविधा होगी साथ ही न्यायालय आने वाले परिवारों को भी सुविधा मिलेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बनाया की पूरा भवन आरसीसी और स्ट्रक्चर बेस्ड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed