फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli Violence Curfew imposed in Karauli lifted district administration did not issue new order

Rajasthan: 15 दिन बाद हटा करौली में कर्फ्यू, एहतियातन पुलिस बल रहेगा तैनात

Sun, 17 Apr 2022 04:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 17 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

करौली प्रशासन ने कर्फ्यू बढ़ाए जाने का नया आदेश जारी नहीं किया है। वहीं नए जिला कलेक्टर अंकित कुमार ने पदभार संभाल लिया है।

विज्ञापन
Karauli Violence Curfew imposed in Karauli lifted district administration did not issue new order
करौली में कर्फ्यू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में हिंसा के बाद दो अप्रैल को कर्फ्यू लगाया गया था। रविवार को यह कर्फ्यू खत्म हो गया। जिला मजिस्ट्रेट ने 17 अप्रैल तक सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने के आदेश दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कर्फ्यू के लिए कोई नया आदेश नहीं जारी किया गया है। 

विज्ञापन


शहर में करीब पांच बार कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई थी। प्रशासन ने दो दिन पहले ही कर्फ्यू में 12 घंटे की ढ़ील दी थी। जिससे बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं अब स्थिति समान्य होने पर कर्फ्यू को हटा लिया गया है। अब शादी के सीजन में लोग जमकर खरीदारी कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर में एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं नवनियुक्त कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने रविवार को पदभार संभाल लिया है। 

विज्ञापन

क्या था मामला

करौली में दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। लोग अपने वाहन और बाइक छोड़कर भाग निकले। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से कई बार यहां कर्फ्यू बढ़ाया गया। कहा गया कि डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर रैली में पथराव किया गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed