फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli police caught illegal liquor factory by raiding house

Karauli: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त

Thu, 10 Mar 2022 03:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Mar 2022 03:16 PM IST
सार

करौली में पुलिस ने एक घर में छापामार कार्रवाई कर शराब फैक्ट्री को पकड़ा है। शराब बनाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Karauli police caught illegal liquor factory by raiding house
करौली में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ - फोटो : illegal liqor factory in Karauli

विस्तार

करौली जिले की पुलिस, आबकारी विभाग एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई की। पुलिस ने एक घर में अवैध शराब कारखाना का भंडाफोड़ किया है। कारखाने से भआरी मात्रा में शराब और उसकी पैंकिंग के सामान बरामद की है।

विज्ञापन


करौली एसपी शैलेंद्र सिंह इन्दौलिया ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लपावली गांव मे सड़क किनारे हरकेश उर्फ हक्कू गुर्जर और अमृत उर्फ घमदू गुर्जर के घर में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री लगी हुई है। सूचना पर जिला स्पेशल टीम और थाना बालघाट, हिण्डौन सिटी, टोडाभीम, सदर हिण्डौन, नादौती, गढमोरा, श्रीमहावीरजी और सूरौठ पुलिस और आबकारी विभाग की टीम गठित की गई।

विज्ञापन


एसपी इन्दौलिया ने बताया कि टीम ने घर में बने कारखाने से स्प्रीट से भरे हुए 24 ड्रम, 5200 लीटर स्प्रिट, करीब 15 हजार खाली पव्वे, दो शराब के पव्वे, बोतले और ढक्कनो को शील पैक करने की मशीन जब्त की है। साथ ही पव्वों मे स्प्रीट डालने की छोटी मशीन, एक हथकड़ देशी पचफैरा 315 बोर, रूपये गिनने की मशीन, एक तिजोरी और सरकारी गाड़ी मे लगाने की नीली बत्ती, एक टैक्टर बिना नम्बरी और ड्रमों से स्प्रीट सहित शराब पैकिंग की सामग्री जब्त की गई है। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही कुख्यात शराब माफिया भागने में सफल रहे। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed