{"_id":"64c2967d3132c406ba03c235","slug":"karauli-crime-incident-of-raiding-the-house-with-illegal-weapons-for-extortion-two-accused-arrested-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli Crime: रंगदारी के लिए अवैध हथियार लेकर घर में धावा बोलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Crime: रंगदारी के लिए अवैध हथियार लेकर घर में धावा बोलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Jul 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:38 PM IST
सार
Karauli Crime: राजस्थान के करौली जिले में पुलिस ने रंगदारी मामले का खुलासा किया है। दरअसल, रंगदारी के लिए अवैध हथियार लेकर घर में धावा बोलने के मामले में सपोटरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली के सपोटरा इलाके में रंगदारी के लिए अज्ञात बदमाशों द्वारा अवैध हथियार लेकर आधी रात को मकान पर धावा बोलने की घटना का सपोटरा थाना पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। थानाधिकारी धारा सिंह मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
करौली पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में सुरेश जैफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला करौली और मुरारीलाल मीणा आरपीएस अधिकारी वृत सपोटरा के सुपरविजन में थानाधिकारी धारा सिंह उप निरीक्षक थाना सपोटरा के नेतृत्व में 26 जुलाई 2023 को कस्बा सपोटरा में आधी रात को ठेकेदार कैलाश चंद गुप्ता निवासी सपोटरा के घर पर हुई घटना के संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर लिया गया। 24 घंटे से भी कम समय में गांव अमरगढ़ डांग क्षेत्र से आरोपी दीपराज उर्फ दीपक मीणा पुत्र भवभूति उम्र 27 साल जाति मीणा निवासी पगपीटा की झोपड़ी, लुलौज थाना सपोटरा और विकास कुमार पुत्र हरिमन मीना निवासी मीना बडौदा थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अनुसंधान जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, लूट, मारपीट और अवैध हथियार रखने के संगीन केस दर्ज हैं। पुलिस थाना मामचारी में हत्या के प्रयास में आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
यह था मामला
थानाधिकारी धारा सिंह मीणा ने बताया कि 26 जुलाई को कैलाश चंद गुप्ता पुत्र रामविलास गुप्ता निवासी बाजना हाल निवासी सपोटरा थाना सपोटरा जिला करौली ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसमें बताया गया कि प्रार्थी खादी भंडार के पास हीरो शोरूम के पीछे अपने मकान के भीतर परिवार जनों के साथ सो रहा था। 26 जुलाई को मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने बदनीयती से मेरे मकान में अवैध रूप से घुसकर मकान के दरवाजे पर लगी घंटी को बजाया।
विज्ञापन
घंटी की आवाज सुनकर मेरी पत्नी मीरा जागी और गेट के पास स्थित रसोई में खिड़की के पास खड़ी हो गई। मेरी पत्नी ने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति बाहर खड़े थे, जो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल से आए थे, जिनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी। सीढ़ी के पास खड़े एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से कहा कि दरवाजा तोड़कर कैलाश को बाहर निकाल ला। कैलाश को उठाकर ले चलेंगे या फिर यहीं पर जान से मार देंगे। घटना के संबंध में थाना सपोटरा पर मुकदमा नंबर 281/23 धारा 458, 387, 34 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान भगवत सिंह एएसआई थाना सपोटरा के जिम्मे किया गया। घटना का खुलासा करने में इन्फॉर्मेशन ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्य रात्रि को अवैध हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जिला पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा थाना अधिकारी धारासिंह मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्फॉर्मेशन अधिकारी अमीरसिंह कांस्टेबल 304 ने मुलजिमों की पहचान की और संभावित स्थानों पर पुलिस टीम ने जगह-जगह दबिश दी। बदमाशों को पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर बदमाशों ने डांग क्षेत्र की तरफ भागने का प्लान बनाया। लेकिन सपोटरा थाना पुलिस भी लगातार आरोपियों का पीछा करते हुए अमरगढ़ से आगे पहाड़ियों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हो गई। पहाड़ियों में भागने पर गिरने के कारण दोनों आरोपियों के हाथ पैरों में चोट भी आई है। समस्त कार्रवाई में आसूचना अधिकारी कांस्टेबल अमीर सिंह 304 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा के सुपरविजन में धारा सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी सपोटरा, भगवत सिंह सहायक उप निरीक्षक, अमीर सिंह कांस्टेबल, बन्ने सिंह कांस्टेबल को विशेष टीम में शामिल किया था। सपोटरा थाना पुलिस के द्वारा 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने पर शहरवासी पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं।