फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Judiciary expected to follow principle of separation of powers says LS Speaker Om Birla

Rajasthan: ओम बिरला बोले- न्यायपालिका मर्यादा में रहे, संवैधानिक अधिकार का उपयोग करे, लेकिन संतुलन बनाए रखे

Wed, 11 Jan 2023 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jan 2023 10:57 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि न्यायपालिका मर्यादा का पालन करे। न्यायपालिका से उम्मीद की जाती है कि उसे जो संवैधानिक अधिकार दिया है, उसका उपयोग करे, लेकिन अपनी शक्तियों का संतुलन भी बनाए रखे। हमारे सदनों के अध्यक्ष यही चाहते हैं।

विज्ञापन
Judiciary expected to follow principle of separation of powers says LS Speaker Om Birla
अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में बोले लोकसभा अध्यक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन (AIPOC) हो रहा है। बुधवार को सम्मेलन के पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने अपनी-अपनी बातें रखीं। 

विज्ञापन


इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि न्यायपालिका मर्यादा का पालन करे। न्यायपालिका से उम्मीद की जाती है कि उसे जो संवैधानिक अधिकार दिया है, उसका उपयोग करे, लेकिन अपनी शक्तियों का संतुलन भी बनाए रखे। हमारे सदनों के अध्यक्ष यही चाहते हैं।
विज्ञापन


83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में बोलते हुए ओम बिरला ने कहा कि विधायिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन होना जरूरी है। देश में सभी विधानसभाओं ने हमेशा न्यायपालिका की शक्तियों-अधिकारों का सम्मान किया है। न्यायपालिका से भी इसी तरह की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तीनों अंग- कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को अपने-अपने अधिकार दिए गए हैं। सभी को एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए विश्वास और संतुलन के साथ काम करना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोगों की नजरों में विधायिका की छवि सुधारने की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed