फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   JP Nadda advised Rajasthan BJP leaders to remain united in State Working Committee meeting

Rajasthan: जेपी नड्डा की पार्टी नेताओं को दो टूक, कहा- ज्यादा हवा में ना उड़ें, MLA नहीं नेता बनने की सोचें

Mon, 23 Jan 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 23 Jan 2023 10:09 PM IST
सार

जयपुर में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं को दो टूक कहा कि MLA नहीं नेता बनो। ज्यादा हवा में मत उड़ो, पार्टी संगठन के लिए जी जान से काम करो। इससे ज्यादा महत्वाकांक्षा मत रखो। जो फल मिलना है वो पार्टी दे ही देगी।

विज्ञापन
JP Nadda advised Rajasthan BJP leaders to remain united in State Working Committee meeting
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर के ईपी में राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के नेताओं से कहा कि एमएलए नहीं नेता बनने के लिए पार्टी का काम करो। मन में महत्वाकांक्षा मत रखो। चुनावी साल में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ना है तो एकजुट होकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर अब लड़ना होगा।

विज्ञापन


हाउस टू हाउस जाकर लोगों से जन संपर्क करें
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं से कहा अब वक्त आ गया है हाउस टू हाउस लोगों से जनसंपर्क करो। ढोल बजाकर रैली निकलने से कुछ नहीं होगा। लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव बनाना होगा। प्रदेश में लोगों से ज्यादा से ज्यादा मेलजोल बढ़ाओ और उनके घर आना-जाना शुरू करो।
विज्ञापन




60 फीसदी सुनो, 40 फीसदी बोलो
नड्डा ने पार्टी नेताओं से कहा-जब लोगों से बातचीत करो,तो 60% उनकी बात को सुनो 40% बोलो। इससे लोगों के मन में आपके लिए एक अच्छा विचार बनेगा।

अपने बूथ की बारीक से बारीक जानकारी दी जुटाओ
नड्डा बोले- सभी नेता और कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की बारीक से बारीक जानकारी होनी चाहिए। जैसे कि बूथ में टोटल कितने वोट हैं, किस जाति के कितने वोट हैं, महिला कितनी हैं, एससी-एसटी और अन्य वर्ग के कितने वोट हैं, युवा वोटर कितने हैं ,नव मतदाता कितने हैं। यह तमाम जानकारियां कार्यकर्ता को होनी चाहिए। अगर यह जानकारी नहीं है तो इसका मतलब आपकी उस बूथ पर पकड़ कमजोर है और आप के कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं। इसलिए सक्रियता चुनाव में बेहद जरूरी है। नड्डा ने बूथ लेवल कमेटी, पन्ना प्रमुख और वोटर लिस्ट के पेज पर वर्क करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान बीजेपी नेताओं को एकजुटता का संदेश
अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी के नेताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा सभी नेताओं को एकमुखी होकर और एकजुट होकर लड़ना होगा । तब जाकर पार्टी की ताकत बढ़ेगी और आप कांग्रेस सरकार से लड़ पाओगे ।जनता में इससे सकारात्मक संदेश जाएगा। केवल एंटी इनकंबेंसी के भरोसे नहीं बैठे रहना है। सड़क पर उतरकर आंदोलन करना होगा।



मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं
केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं को राजस्थान की जनता के बीच ले जाने के निर्देश जेपी नड्डा दे दिए। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा ज्यादा से ज्यादा प्रवास और दौरे के कार्यक्रम किए जाएं। आम जनता को केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। लाभार्थी वर्ग से ज्यादा से ज्यादा टच में रहा जाए।

प्रदेश में जैसे 'बदलापुर फिल्म' का ट्रेलर चल रहा हो- अरुण सिंह
जयपुर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति मे पहुंचे प्रभारी अरूण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में शुचिता कायम रहनी  चाहिए। नहीं तो लोकतांत्रिक व्यवस्था खराब होती है। 

राजस्थान कांग्रेस में प्रतिशोध की राजनीति चल रही है। प्रतिशोध की राजनीति ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है ।राजनीति का गंदा चित्रण राजस्थान में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के बडे नेता आपस में नकारा ,निकम्मा, गद्दार,बिना हड्डी की जीभ,पेपर लीक में जादूगरी  जैसे शब्दों के इस्तेमाल से  राजस्थान के मुद्दों को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

4 साल में 400 बार कांग्रेसियों के झगड़े ने हाईकमान तक को चुनौती दे डाली। मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट में आपसी मनमुटाव सामने आ रहा है, जिसके चलते जनता पिस रही है। प्रदेश में जैसे 'बदलापुर फिल्म' का ट्रेलर चल रहा हो ऐसा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed