{"_id":"66dbc4be10b900a2b001d988","slug":"union-minister-shekhawat-spoke-frankly-about-the-officers-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अधिकारियों को लेकर क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री शेखावत, जानिये किसी दी ‘पेरासिटामोल’ देने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अधिकारियों को लेकर क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री शेखावत, जानिये किसी दी ‘पेरासिटामोल’ देने की जरूरत
Sat, 07 Sep 2024 08:44 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 07 Sep 2024 08:44 AM IST
सार
Rajasthan: जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगर कोई तहसीलदार या अधिकारी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर सीनियर कार्यकर्ता को यह कहने की जुर्रत करे कि तुमसे जो हो सके कर लेना, तो इसे बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी अगर कोई तहसीलदार या अधिकारी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर सीनियर कार्यकर्ता को यह कहने की जुर्रत करे कि तुमसे जो हो सके कर लेना तो इसे बदलने की जरूरत है। उस अधिकारी का ताव (बुखार) उतारने के लिए पेरासिटामोल की गोली जरूर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात लोहावत के भीकम कोर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि राज्य में पिछली सरकार के दौरान पांच साल जिस तरह माफिया का राज रहा। अब प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रगति के मंत्र को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के पास साढ़े चार साल का समय है। इसलिए डबल इंजन की सरकार विकास का नया आयाम स्थापित करेगी। शेखावत ने कहा कि जिस तरह जनता ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है, उस भरोसे और उम्मीद को टूटने नहीं दिया जाएगा। भजनलाल सरकार राजस्थान के विकास के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन