फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   two teachers raped sixth class student by threatening to fail secret revealed after she pregnant in government school jodhpur rajasthan

शर्मनाक: छठी की छात्रा को फेल करने की धमकी देकर शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज

Fri, 11 Jun 2021 09:56 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 11 Jun 2021 09:56 AM IST
सार

जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। छात्रा की जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। इससे परिजनों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
two teachers raped sixth class student by threatening to fail secret revealed after she pregnant in government school jodhpur rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में शिक्षक और छात्रा का रिश्ता कलंकित होने का मामला सामने आया है। यहां फेल करने की धमकी देकर छठी की एक छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी वारदात को दो शिक्षकों ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शेरगढ़ थाना अंतर्गत स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में उसकी नाबालिग बेटी स्कूल के परिसर में थी। यहां सहीराम और सुजाराम विश्नोई नाम के शिक्षक ने उनकी छात्रा को छठी कक्षा में फेल करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ऐसे सामने आई हकीकत
जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। छात्रा की जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। इससे परिजनों के होश उड़ गए। उसके बाद पीड़िता ने रो-रोकर दोनों शिक्षकों की करतूत बताई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल परिसर में ही उसके साथ तीन-चार बार रेप किया गया। आरोपी शिक्षक फेल करने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पीड़िता के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, दबिश देने के लिए कई टीमें भी बनाई गई हैं। पुलिस के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed