फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Train News: Technical work on Sanehwal-Amritsar rail section suspended, rail services will continue as usual

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर तकनीकी कार्य स्थगित, रेल सेवाएं यथावत जारी रहेंगी

Tue, 27 May 2025 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 May 2025 03:24 PM IST
सार

Train Status: सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य को स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रभावित होने वाली सभी रेल सेवाएं अब अपने निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Train News: Technical work on Sanehwal-Amritsar rail section suspended, rail services will continue as usual
यथावत रहेगी ट्रेन सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस कार्य के लिए पहले घोषित नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक को भी रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रभावित होने वाली सभी रेल सेवाएं अब अपने निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार चलेंगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 
जंडियाला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक रद्द
उत्तर रेलवे ने सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक की घोषणा की थी। इस ब्लॉक के दौरान कई रेल सेवाओं को रेगूलेट करने और कुछ का मार्ग परिवर्तित करने की योजना थी। हालांकि अब इस तकनीकी कार्य को स्थगित कर दिया गया है और इसके साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक भी रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय के बाद सभी प्रभावित रेल सेवाएं अपने निर्धारित समय और मार्ग पर यथावत संचालित होंगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara: बांसवाड़ा के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगा मानसून, जून के दूसरे सप्ताह में हो सकती है पहली बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेगूलेट रेल सेवाएं अपने निर्धारित समय पर चलेंगी
तकनीकी कार्य के स्थगित होने के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने उन रेल सेवाओं की सूची जारी की है, जो पहले रेगूलेट की जानी थीं। इनमें गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेल सेवा शामिल है, जो 10 जून 2025 को अमृतसर से अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर रेल सेवा, जो 21 जून 2025 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह भी अपने निर्धारित समय पर चलेगी। इन रेल सेवाओं के यात्रियों को अब किसी भी तरह के विलंब का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपने निर्धारित समय पर अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

 
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं भी अपने मूल मार्ग पर होंगी संचालित
तकनीकी कार्य के कारण कुछ रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया जाना था, लेकिन अब ब्लॉक रद्द होने के बाद ये रेल सेवाएं भी अपने मूल मार्ग पर संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 19225 भगत की कोठी-जम्मूतवी रेल सेवा, जो पांच जून 2025 से 22 जून 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करने वाली है, अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी रेल सेवा, जो पांच जून 2025 से 22 जून 2025 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह भी अपने मूल मार्ग पर चलेगी। इन रेल सेवाओं के यात्रियों को अब मार्ग परिवर्तन की वजह से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और वे अपने निर्धारित रास्ते से ही यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Jalore News: नकली हार देकर 2 लाख की ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर बेचा माल
 
यह निर्णय उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करें। इस कदम से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रेल सेवाओं का संचालन भी सुचारू रूप से हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed