{"_id":"6a3d0224373ba0238c0c51a4","slug":"tragedy-in-pali-youth-found-dead-after-fire-destroys-school-record-room-jodhpur-news-c-1-1-noi1543-4433394-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: निजी स्कूल में आग बुझाने पहुंची दमकल टीम को फंदे से लटका मिला युवक, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: निजी स्कूल में आग बुझाने पहुंची दमकल टीम को फंदे से लटका मिला युवक, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Thu, 25 Jun 2026 04:23 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:23 PM IST
सार
निजी स्कूल के रिकॉर्ड रूम में आग और हॉल में फंदे से लटका युवक... पाली में सामने आए इस सनसनीखेज घटनाक्रम ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आग और मौत के बीच संबंधों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निजी स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के टैगोर नगर स्थित एक निजी स्कूल में गुरुवार सुबह सनसनीखेज ममाले में स्कूल परिसर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और डिस्कॉम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू पाया लेकिन आग बुझाने के दौरान स्कूल के हॉल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार स्कूल से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। एहतियात के तौर पर स्कूल की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रिकॉर्ड रूम में आग लगी हुई मिली। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम में रखा सामान और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर जलकर नष्ट हो चुका था।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए ये व्यवस्था होगी लागू, राजसमंद और सिरोही से होगी शुरुआत
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान जब दमकलकर्मी स्कूल के हॉल में पहुंचे तो वहां लोहे की रेलिंग से एक युवक फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के एएसआई जगदीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान टैगोर नगर स्थित सरस्वती स्कूल के पास रहने वाले 30 वर्षीय राघवेन्द्र शर्मा पुत्र एस.एन. शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने और युवक की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।