Crime: मोती मार्केट में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों के हमले में तीन युवक घायल; प्रेम विवाह से जुड़ा मामला
Jhalamund Moti Market Bloody Clash: जोधपुर के झालामंड मोती मार्केट में देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। प्रेम विवाह विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अब तक फरार हैं।
विस्तार
जोधपुर शहर के झालामंड इलाके में रविवार देर रात मोती मार्केट में दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियारों और पत्थरों से हुए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक को छुट्टी दे दी गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विवाद ने लिया हिंसक रूप
जानकारी के अनुसार, झालामंड निवासी गोपाल प्रजापत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी कुड़ी भगतासनी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि मोती मार्केट में दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान गोपी उर्फ गोपिया उर्फ गोपाल, पवन मेघवाल उर्फ पवनिया और अनिल कुमार उर्फ भाऊड़ा राजू घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, उदयपुर सांसद ने की न्यायिक जांच की मांग
प्रेम विवाह विवाद की आशंका
पुलिस जांच में संभावना जताई जा रही है कि हमले की पृष्ठभूमि प्रेम विवाह से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना झालामंड सर्किल से गुड़ा रोड स्थित राजू सुपर मॉल के सामने हुई। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जयपुर और जोधपुर में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई थी, लेकिन संसाधनों की कमी और ढीली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देर रात हुए इस हमले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Cough Syrup Row: बांसवाड़ा में भी खांसी के सिरप से सात बच्चे बीमार, दवा की आपूर्ति रोकी गई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.