फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   The Vice Chancellor gave a message about daughters in the awareness program in Jodhpur

Jodhpur News: ‘बिटिया जन्म को मनायें उत्सव की तरह’ कुलपति डॉ अरुण कुमार ने दिया संदेश; जानें

Thu, 23 Jan 2025 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Jan 2025 06:55 PM IST
सार

Jodhpur News: 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना से पूरे जीवन-काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का भी समाधान होता है। उक्त बातें कुलपति डॉ अरुण कुमार ने कही हैं।

विज्ञापन
The Vice Chancellor gave a message about daughters in the awareness program in Jodhpur
'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत गोद लिए गए गांव बिंजवाड़िया व बालरवा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की दसवीं वर्षगांठ के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार की ओर से संदेश दिया गया कि हमें कन्या के जन्म का उत्सव मनाना चाहिए, साथ ही अपनी बेटियों पर बेटों की तरह ही गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना से पूरे जीवन-काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का भी समाधान होता है। इस दौरान बेटी के जन्मोत्सव पर पेड़ लगाने की अपील भी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से ग्राम वासियों से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजकीय शिक्षण संस्थाओं में निकाली जागरूकता रैली 

इस दौरान दोनों गांव के राजकीय विद्यालयों में बेटी के महत्व पर चर्चा एवं बेटियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर विद्यार्थियों की ओर से हमारा मंत्र, "बेटा-बेटी एक समान", बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार", बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम" बेटियों को मत रखो निरक्षर, बेटियां भी बनेगी बड़ी अफसर" सरीखे नारे लगाकर बेटियों को समर्थन देती हुई रैलियां निकाली गई।



गोदित गांव के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के डीन, डॉ जीवाराम वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम एस चांदावत, डॉ कमल किशोर सैनी, डॉ प्रियंका स्वामी, विभिन्न प्रशिक्षण अधिकारी सहित कृषि विश्वविद्यालय की महिला अधिकारीयों व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed