{"_id":"68955e137e683f00aa0fc0fc","slug":"the-format-of-bhagat-ki-kothi-jammutvi-express-train-will-be-changed-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3261570-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का नंबर बदला, 25 अगस्त से नए नंबर और बदले समय के साथ चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का नंबर बदला, 25 अगस्त से नए नंबर और बदले समय के साथ चलेगी
Fri, 08 Aug 2025 08:31 AM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:31 AM IST
सार
भगत की कोठी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 25 अगस्त से नए नंबर, आधुनिक एलएचबी रैक और परिवर्तित समय के साथ चलेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगत की कोठी से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 अगस्त से नए नंबर और बदले स्वरूप में नजर आएगी। जिसके तहत ट्रेन न सिर्फ परंपरागत आईसीएफ की जगह अत्याधुनिक एलएचबी डिब्बों से चलाई जाएगी बल्कि इसके संचालन समय में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में 19225/19226 नंबर से चल रही ट्रेन को क्रमशः 14803/14804 नंबर से संचालित किया जाएगा। आईसीएफ डिब्बों की जगह अब 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 जनरल कोच और 2 पॉवर कार सहित 19 एलएचबी डिब्बों का रैक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस (14804) अब 26 अगस्त से रात 9 बजे के बजाय सुबह 8:40 बजे जम्मूतवी से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:30 बजे के बजाय सुबह 9:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jalore News: आहोर एसडीएम कार्यालय में 25 हजार की रिश्वत लेते तीन रफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई
बाड़मेर-ऋषिकेश रेलसेवा बहाल
बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन का शुक्रवार से संचालन बहाल किया जा रहा है। ट्रेन बाड़मेर और ऋषिकेश स्टेशनों से पूर्व की तरह चलेगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशनों के बीच चट्टान गिरने से रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे 5 अगस्त को ऋषिकेश-बाड़मेर तथा 7 अगस्त को बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा था।
उपरोक्त रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होने के बाद जहां बुधवार को ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस निर्बाध रूप से चलकर गुरुवार को बाड़मेर पहुंच गई, वहीं ट्रेन 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस शुक्रवार को निर्धारित समयानुसार चलेगी।