{"_id":"60e26cc31700a36aaf078b2f","slug":"six-died-in-a-collision-between-a-truck-and-car-in-dangiyawas-area-of-jodhpur-late-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जोधपुर में एक बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और कार के बीच टक्कर में छह लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जोधपुर में एक बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और कार के बीच टक्कर में छह लोगों की हुई मौत
Mon, 05 Jul 2021 09:28 AM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, जोधपुर
एएनआई, जोधपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:28 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई और इसमें छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक और कार के बीच टक्कर (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोधपुर के डांगियावास इलाके में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई और इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जोधपुर पूर्व के डीसीपी भुवन भूपेश यादव ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हुई। बोलेरो में सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने अस्पताल जाते समय ही अपना दम तोड़ दिया। दरअसल, हाइवे निर्माणीधीन होने की वजह से एक और ट्रैफिक बंद था। ये हादसा इतना भयंकर था कि दो युवकों के सिर कटकर अलग हो गए।
विज्ञापन
इस हादसे में बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई और युवक आंधे घंटे तक अंदर फंस रहे। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर एक घंटे देरी से एंबुलेंस पहुंची। इसके अलावा डांगियावास थानाधिकारी मय जाब्ता और एसीपी भी मौके पर पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि हाइवे पर निर्माण का काम चलने की वजह से कई जगह पर काम पूरा होने के बाद भी आठ से दस किमी तक एक साइड बंद कर रखी थी, इससे भी हादसे हो रहे थे।
विज्ञापन