{"_id":"67f4f8e19d58c5c28c024e1a","slug":"shekhawat-participated-in-the-procession-of-gangaur-bholavani-festival-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2811915-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: गणगौर भोलावणी पर्व की शोभायात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत, दिखी मारवाड़ की सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: गणगौर भोलावणी पर्व की शोभायात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत, दिखी मारवाड़ की सांस्कृतिक छटा
Tue, 08 Apr 2025 04:08 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:08 PM IST
सार
Jodhpur: दिल्ली रवाना होने से पहले शेखावत ने अपने निज निवास पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। एयरपोर्ट पर रवाना होते समय उनकी भेंट कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा से हुई।
विज्ञापन
शेखवात का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को जोधपुर में गणगौर भोलावणी पर्व की भव्य शोभायात्रा में सहभागी बने। देर रात तक, लगभग मध्य रात्रि दो बजे तक वे शहर के भीतरी क्षेत्र में निकली शोभायात्रा में उपस्थित रहे और इस पारंपरिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।
विज्ञापन
शेखावत बाड़मेर, चौहटन और बालोतरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के बाद देर रात जोधपुर पहुंचे। यहां वे सीधे अचलनाथ महादेव मंदिर के समीप शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में उन्होंने गवर माता की भोलावणी रस्म में शिरकत की और शहरवासियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बता दें कि पूरे मार्ग पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शेखावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। शोभायात्रा में नौबत, घोड़े, बग्गियां, पारंपरिक झांकियां और मधुर स्वरलहरियों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इस दौरान मारवाड़ की पारंपरिक सांस्कृतिक झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मंगलवार सुबह शेखावत ने सूरसागर स्थित मां दधिमती मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा का पुतला, शव यात्रा निकाल कर की नारेबाजी
जनता से संवाद और शैलेश लोढ़ा से मुलाकात
दिल्ली रवाना होने से पहले शेखावत ने अपने निज निवास पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। एयरपोर्ट पर रवाना होते समय उनकी भेंट कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा से हुई। दोनों ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का हालचाल जाना और फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बाड़मेर प्रवास में आत्मीय स्वागत
अपने बाड़मेर, चौहटन और बालोतरा प्रवास के दौरान शेखावत का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। जोधपुर से लेकर बाड़मेर तक भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने आत्मीयता और जोश के साथ उनका अभिनंदन किया। इस पर शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।