फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Long-time absconding accused in NDPS Act arrested, was included in the top-10 list

Jodhpur News: एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आयुक्तालय के टॉप-10 में था शामिल

Fri, 04 Apr 2025 12:32 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 12:32 PM IST
सार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार इनामी और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Long-time absconding accused in NDPS Act arrested, was included in the top-10 list
पकड़ा गया इनामी आरोपी

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सोनाराम उर्फ कर्नल को गिरफ्तार कर लिया है। सोनाराम जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।

विज्ञापन


बीते नवंबर माह में शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को अवैध मादक पदार्थ के साथ संरक्षण में लिया था। इसी मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच में सोनाराम की संलिप्तता सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर आदित्य दुबई से गिरफ्तार, पूछताछ के बाद नागौर में होगी पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने सोनाराम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर सोनाराम को लूणावास खारा क्षेत्र से दस्तयाब किया गया।

गौरतलब है कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार इनामी और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और अब तक की कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed