फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Shameful incident in Mathuradas Mathur Hospital, camera in changing room of MRI lab, security guard arrested

Jodhpur: राजस्थान के बड़े अस्पताल में MRI से पहले कपड़े बदल रही थी महिला, दिखा हिडन कैमरा; खौफनाक सच्चाई उजागर

Tue, 27 May 2025 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 May 2025 04:34 PM IST
सार

Mathuradas Mathur Hospital Scandal: जोधपुर के सरकारी अस्पताल मथुरादास माथुर अस्पताल के चेंजिंग रूम में लगे हिडन कैमरा का कपड़े बदलने गई एक महिला ने खुलासा कर दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी शर्मनाक करतूत को स्वीकार किया है। 

विज्ञापन
Shameful incident in Mathuradas Mathur Hospital, camera in changing room of MRI lab, security guard arrested
आरोपी सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की एमआरआई लैब के चेंजिंग रूम में एक सुरक्षा गार्ड ने छिपकर कैमरा लगाया और वहां कपड़े बदल रही एक महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की। इस घटना ने न केवल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि यह भी सवाल उठाया है कि अगर अस्पताल में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा कहां संभव है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur Rural: खाटूश्यामजी दर्शन को जा रही कार ट्रक से टकराई, भीषण हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

 
एमआरआई लैब में चेंजिंग रूम में लगाया गया था कैमरा
जानकारी के मुताबिक, मथुरादास माथुर अस्पताल के न्यूरो वार्ड में भर्ती एक महिला की एमआरआई होनी थी। जब वह एमआरआई लैब में पहुंची और चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई, तो उसे कुछ संदेह हुआ। उसने ध्यान से देखा तो पाया कि चेंजिंग रूम में एक हिडन कैमरा लगा हुआ है। यह देखकर महिला ने तुरंत इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन और पुलिस से की। जांच में पता चला कि यह कैमरा अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत रहीमुद्दीन अब्बासी ने लगाया था। उसने अपना मोबाइल फोन चेंजिंग रूम में छिपाकर रखा था, ताकि वहां कपड़े बदल रही महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर सके। इस घटना ने अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर तकनीकी कार्य स्थगित, रेल सेवाएं यथावत जारी रहेंगी


 
सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी सुरक्षा गार्ड रहीमुद्दीन अब्बासी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महिला के परिजनों ने शास्त्रीनगर थाने में इस मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर थाने के सीआई जुल्फिकार ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं या नहीं। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो बनाने का उसका मकसद क्या था और क्या इन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed