{"_id":"6a48ffe745d27cef990e1c47","slug":"shailesh-lodhas-daughter-swara-to-tie-the-knot-in-a-royal-wedding-at-umaid-bhawan-palace-jodhpur-jodhpur-news-c-1-1-noi1422-4465960-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शाही शादी, 6 जुलाई को सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शाही शादी, 6 जुलाई को सात फेरे
Sat, 04 Jul 2026 07:54 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:54 PM IST
सार
कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी एवं लेखिका स्वरा लोढ़ा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में होगी। तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ओम बिरला, बाबा रामदेव, अशोक गहलोत, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत राजनीति, उद्योग, आध्यात्म और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
शैलेश लोढ़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम: @iamshaileshlodha
विस्तार
कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी एवं लेखिका स्वरा लोढ़ा की शाही शादी 6 जुलाई को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में होगी। विवाह समारोह की शुरुआत 4 जुलाई की शाम से होगी और तीन दिनों तक अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन में राजनीति, उद्योग, आध्यात्म, मीडिया और मनोरंजन जगत की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।
तीन दिन तक चलेंगे थीम आधारित समारोह
4 जुलाई को ताज हरी महल के अमर हॉल में 'संस्कृति स्वर' कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद होटल इंडाना पैलेस में 'उमंग स्वर (मोहब्बत एंड मेलॉडी)' का आयोजन होगा। 5 जुलाई को उम्मेद भवन पैलेस में 'स्वागत स्वर' तथा वेलकम होटल आईटीसी में 'नर्तन स्वर' कार्यक्रम होंगे। 6 जुलाई को 'शाश्वत स्वर (फेरा एंड फीस्ट)' के साथ विवाह संपन्न होगा। शाम 5:30 बजे साफाबंदी और बारात निकलेगी, जबकि शाम 7:30 बजे वरमाला और सात फेरे होंगे।
लेखन से जुड़ी हैं स्वरा लोढ़ा
स्वरा लोढ़ा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा की तरह लेखन से जुड़ी हैं। दोनों ने मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' पुस्तक लिखी है। शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का जोधपुर पहुंचना शुरू हो चुका है। सभी मेहमानों को उम्मेद भवन पैलेस में ठहराया गया है, जहां पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजनीति से मनोरंजन जगत तक की हस्तियां होंगी शामिल
समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता राकेश बेदी, कृष्णा अभिषेक, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए
उम्मेद भवन क्यों है इतना खास?
उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण वर्ष 1929 में मारवाड़ के भीषण अकाल के दौरान लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराजा उम्मेद सिंह ने शुरू कराया था। ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी लैंचेस्टर द्वारा डिजाइन किया गया यह महल 1943 में बनकर तैयार हुआ। आज इसका एक हिस्सा हेरिटेज होटल है, जबकि दूसरे हिस्से में जोधपुर राजपरिवार निवास करता है। 347 कमरों वाला यह भव्य महल अपनी शाही वास्तुकला और ऐतिहासिक विरासत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।