फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Cyber thug posing as RBI officers made digital arrest, transferred 1.84 crore to 10 accounts

Jodhpur News: साइबर ठगों ने आरबीआई अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, 10 खातों में ट्रांसफर कराए 1.84 करोड़

Sun, 01 Dec 2024 04:14 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हुए एक व्यक्ति को साइबर ठग गिरोह ने मनी लॉन्ड्रिंग में फंसने और गिरफ्तारी वारंट जारी होने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उससे 11 चेकों के जरिए 1.84 करोड़ रुपये दस खातों में ट्रांसफर करवा लिए। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Cyber thug posing as RBI officers made digital arrest, transferred 1.84 crore to 10 accounts

विस्तार

जोधपुर के बनाड़ में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाकर 1.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में हुई इस वारदात में ठग गिरोह ने एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर 11 चेकों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरेश कुमार बैरवा, जो कि 2020 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम से वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हुए थे, को 25 नवंबर को एक अनजान कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताते हुए नरेश से कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हुआ है और गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। ठग ने नरेश को यह भरोसा दिलाया कि यदि वह अपने बैंक खाते में जमा राशि की जांच करवाएंगे, तो उन्हें गिरफ्तारी से बचाया जा सकता है और पैसे सही पाए जाने पर लौटाए जाएंगे।
विज्ञापन


ठग गिरोह ने मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बनकर भी नरेश को धमकियां दीं और कहा कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साइबर ठगों द्वारा सफाई से दी गई इस धमकी से डरकर नरेश ने 11 चेकों के जरिए 1.84 करोड़ रुपये दस विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी का पता लगने पर पीड़ित शनिवार देर शाम थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। CI प्रेम दान ने बताया कि पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या ईमेल पर विश्वास न करें, खासकर जब कोई खुद को सरकारी अधिकारी या बैंक कर्मचारी बताकर पैसे की मांग करे तो उसके झांसे में न आएं।
 

अमर उजाला फोटू

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed