{"_id":"65ac996f4fae9e2640027f37","slug":"ram-mandir-tension-arose-over-putting-saffron-flags-on-the-pillars-police-took-immediate-action-and-arrested-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: खंभों पर भगवा झंडे लगाने को लेकर उपजा तनाव, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 10 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: खंभों पर भगवा झंडे लगाने को लेकर उपजा तनाव, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 10 को किया गिरफ्तार
Sun, 21 Jan 2024 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:02 AM IST
सार
Jodhpur: जिले के नंदवान गांव में कल उस समय तनाव का माहौल बन गया जब कुछ लोगों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले खंभों पर भगवा ध्वज लगाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक समूह द्वारा खंभों पर भगवा ध्वज लगाए जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर बढ़ी बहस से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नारेबाजी की। सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की आशंका के चलते पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) चंचल मिश्रा ने कहा कि मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को एक खास खंभे पर भगवा लगाते समय सामने के घरों से आए एक विशेष समुदाय के तीन-चार लोगों ने ऐसा करने से रोका। इस बात पर बहस बढ़ गई और एक समूह के लोगों ने दूसरे समूह के एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी की। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर और स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई की।
विज्ञापन