फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Video of former BJP minister Otaram Devasi went viral said vote for the person of Rabari community

Rajasthan: बीजपी के पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी का वीडियो वायरल, कहा- रैबारी समाज के व्यक्ति को वोट देना

Sat, 12 Aug 2023 02:44 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 12 Aug 2023 02:44 PM IST
सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही बचे है। जिसको लेकर पार्टियां अपने-अपने तरीके से लोगों को साधने में लगी हुई हैं। वहीं, बीजेपी के पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Video of former BJP minister Otaram Devasi went viral said vote for the person of Rabari community
बीजेपी सरकार के पूर्व गोपालन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछली वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे बीजेपी के पूर्व विधायक ओटाराम देवासी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में रैबारी समाज की मीटिंग लेते हुए ओटाराम ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि पार्टी को नहीं अबकी बार रैबारी समाज के व्यक्ति को वोट देना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअलस, अबकी बार वसुंधरा राजे को सीएम का चेहरा बीजेपी ने घोषित नहीं किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के फेस पर ही चुनाव लड़ने की घोषणा पार्टी ने कही है। ऐसे में वसुंधरा राजे खेमे के नेता देवासी पार्टी नहीं बल्कि समाज के व्यक्ति को वोट देने की अपील समाज से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालन मंत्री रह चुके हैं ओटाराम देवासी
ओटाराम राम देवासी अपने समाज के धर्मगुरु भी हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। 2005 में इन्हें राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड का संयोजक बनाया गया। 2008 और 2013 में सिरोही से विधायक बने। पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में गोपालन मंत्री भी रह चुके हैं। 


देवासी समाज का व्यक्ति किसी भी पार्टी से टिकट लाए, उसे वोट देना है। बीजेपी हो या कांग्रेस। यह कहना है ओटाराम देवासी का। उन्होंने कहा अबकी बार पार्टी को नहीं समाज के व्यक्ति को टिकट देना है। ओटाराम देवासी पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और बीजेपी के टिकट पर सिरोही से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। वे देवासी समाज के रावण का चबूतरा जोधपुर में 27 अगस्त को होने वाले महाकुम्भ के लिए समाज की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। देवासी का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

क्या देवासी को भनक लगी उनका टिकट कटेगा?
देवासी 2003 में बीजेपी का टिकट इनकार भी कर चुके हैं। पशुपालक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के तौर पर देवासी की बीजेपी में यात्रा शुरू हुई। 2003 में टिकट लेने से उन्होंने इनकार कर दिया था। 2005 में इन्हें राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड का संयोजक बनाया गया। 2008 और 2013 में सिरोही से बीजेपी विधायक बने। पूर्ववर्ती सरकार में गोपालन मामलों मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है क्या अबकी बार उन्हें भाजपा से अपना टिकट कटता हुआ नजर आ रहा है और क्या कांग्रेस पार्टी या निर्दलीय के तौर पर वह नामांकन भरने पर विकल्प के तौर पर विचार बना रहे है। जो इस तरह की बात उन्हें सार्वजनिक रूप से कहनी पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed