{"_id":"64eb75a7b3ef0395ef0513d9","slug":"rajasthan-premier-league-cm-gehlot-inaugurated-rpl-in-jodhpur-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Premier League: जोधपुर में RPL का शुभारंभ; जैकलीन, कनिका और रविन्द्र उपाध्याय ने दी दमदार परफॉर्मेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Premier League: जोधपुर में RPL का शुभारंभ; जैकलीन, कनिका और रविन्द्र उपाध्याय ने दी दमदार परफॉर्मेंस
Sun, 27 Aug 2023 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:43 PM IST
सार
जोधपुर बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में सीएम, राज्यपाल, विधानसभाध्यक्ष, कपिल देव ब्रांड एम्बेसडर ने RPL का शुभारंभ किया। जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स के बीच खेला गया पहला मैच।
विज्ञापन
जोधपुर में RPL का शुभारंभ करते सीएम गहलोत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत ने रविवार शाम जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) का इनॉगरेशन किया। पहला मैच आज रात 8 बजे से जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है।
विज्ञापन
आरपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर ने 'चिट्टियां कलाइयां रे'...और ' म्हारो अस्सी कली को लहंगा देखो'...सॉन्ग की शानदार परफॉर्मेंस दी। आरपीएल के पहले एडिशन का शुभारंभ रविवार की शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी और राजस्थान क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने किया। इस दौरान आरबीएल के ब्रांड एंबेसडर मशहूर क्रिकेटर कपिल देव भी मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने ई- व्हीकल से क्रिकेट ग्राउंड का राउंड लगाया, तो दर्शकों का उत्साह बढ़ गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने पहुंची हैं। बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने आरपीएल का एंथम सॉन्ग गया।
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक परिस्थितियों के बीच कालबेलिया नृत्य और आतिशबाजी समेत अन्य कई परफॉर्मेंस हुईं। पहला मैच जयपुर इंडियन और जोधपुर सनराइजर्स के बीच रखा गया है। इस समारोह में सभी के लिए फ्री एंट्री रखी गई है। जोधपुर में 31 अगस्त तक मैच रखे गए हैं। इसके बाद 3 सितंबर से लेकर 10 सितंबर को समापन समारोह तक के मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होंगे।
विज्ञापन
हम राजस्थान में स्पोर्ट्स का नेटवर्क डेवलप कर रहे-सीएम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हम राजस्थान में स्पोर्ट्स का नेटवर्क डेवलप कर रहे हैं। यह जोधपुर के लिए इतिहास बन रहा है और मुझे इसका गर्व हो रहा है। जोधपुर में आरपीएल की लॉन्चिंग होना विशेष महत्व की बात है। हमारी सरकार स्पोर्ट्स को लेकर कमिटेड है। हम शहरी और ग्रामीण ओलंपिक करवा रहे हैं। ऐसे ही खेलों से प्रतिभाएं निकलेंगी। पूरे राजस्थान में हम स्पोर्ट्स का नेटवर्क बना रहे हैं। सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी बनाया जा रहा है।
राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर ने दी शुभकामनाएं, कपिल देव बोले- जी-जान लगा दूंगा
राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने जोधपुर वासियों को आरपीएल मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा अच्छे माहौल में खेलों का आयोजन हो। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा मुझे ब्रांड एंबेसडर बनाया है तो मैं पूरी की जान लगा दूंगा। मैं चाहता हूं यह सबसे अच्छी लीग हो। देश में सबसे अव्वल हो।