फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Shekhawat reached temple with his wife on a scooter, enjoyed with Phag troupe

Rajasthan News: पत्नी को स्कूटर पर बैठाकर तंग गलियों से मंदिर पहुंचे शेखावत, फाग मंडली के साथ बजाए मंजीरे

Mon, 18 Mar 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 04:06 PM IST
सार

Jodhpur: जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत रविवार देर रात धर्मपत्नी को लेकर स्कूटर से जोधपुर के भीतरी क्षेत्र में स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने वहां आयोजित फाग उत्सव में भी जमकर आनंद लिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Shekhawat reached temple with his wife on a scooter, enjoyed with Phag troupe
पत्नी को स्कूटर पर बैठाकर मंदिर पहुंचे शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों के नजदीक जाते-जाते मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से प्रचार का मोर्चा खोल दिया है। जोधपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार देर रात धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ स्कूटर पर जोधपुर की तंग गलियों से गुजरकर शहर के भीतरी क्षेत्र में श्री गंगश्याम जी मंदिर और कुंजबिहारी मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन

 

Rajasthan News: Shekhawat reached temple with his wife on a scooter, enjoyed with Phag troupe
फाग उत्सव में भजन गाते गजेंद्रसिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
मंदिर पहुंचकर उन्होंने यहां आयोजित फाग उत्सव में जमकर उपस्थिति दर्ज कराई। फाग मंडलियों के बीच पहुंचे शेखावत खुद को होली गीतों से दूर नहीं रख पाए। यहां उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। शहर की तंग गलियों के बारे में शेखावत ने कहा कि मुझे लंबे अरसे बाद पत्नी को दुपहिया वाहन पर घुमाने का मौका मिला। इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर गणमान्य लोगों से भी मिलना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed