{"_id":"68147ed8e1b4e836800ff4e3","slug":"rajasthan-news-rape-case-registered-against-ipl-player-shivalik-sharma-police-preparing-to-arrest-him-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस
Fri, 02 May 2025 02:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाेधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाेधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 02:08 PM IST
सार
आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर राजस्थान के जोधपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि शिवालिक शर्मा ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में आईपीएल खिलाड़ी को लेकर बहुत बड़ी खबर आई है। आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर यहां जोधपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है और पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। शिवालिक शर्मा ने आईपीएल में बड़ौदा और मुंबई इंडियंस की ओर से क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिवालिक ने जोधपुर की रहने वाली पीड़िता को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। इसलिए पीड़िता ने जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना में शिवालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस के मुताबिक शिवालिक और युवती की सगाई हो चुकी थी। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और 2024 में दोनों घूमने भी गए थे लेकिन अगस्त 2024 में शिवालिक के माता-पिता ने सगाई तोड़ दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ISI का जासूस बेनकाब, इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से गिरफ्तार किया, गोपनीय सूचनाएं पाक भेजने का आरोप
विज्ञापन
थाना प्रभारी हमीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। फिलहाल मामले की पूरी जांच प्रक्रिया जारी है और पुलिस कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन