फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Police brought Anita Chaudhary's murderer Gulamuddin to Jodhpur

अनीता चौधरी हत्याकांड: हत्यारे को जोधपुर लेकर पहुंची पुलिस, पूछताछ में खुलेंगे कई राज; मुंबई से हुई गिरफ्तारी

Sat, 09 Nov 2024 08:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Nov 2024 08:43 AM IST
सार

Anita Choudhary Murder Case: जोधपुर में मौत के घाट उतारी गई ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को राजस्थान पुलिस मुंबई से जोधपुर ले आई है। गुलामुद्दीन पर आरोप है कि उसने और उसकी पत्नी ने मिलकर अनीता चौधरी की निर्मम हत्या की और लाश ठिकाने लगाने  के लिए कई टुकड़े कर दिए।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police brought Anita Chaudhary's murderer Gulamuddin to Jodhpur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की सनसिटी जोधपुर में मौत के घाट उतारी गई ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन शुक्रवार देर रात मुंबई से जोधपुर ले आया गया। जोधपुर पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से गुलामुद्दीन को पकड़ा था। अब गुलामुद्दीन की यहां गिरफ्तारी किए जाने के बाद उससे पूछताछ होगी।

विज्ञापन


8 दिन से पोस्टमार्टम नहीं हुआ
दूसरी तरफ हत्याकांड को 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अनीता चौधरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसका शव छह टुकड़ों में एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। अब तक पुलिस पर आरोप लगा रहे अनीता के परिजनों पर अब पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया है। इससे पहले पुलिस ने पूरे केस को लूट के इरादे से की गई हत्या बताते हुए मुख्य अभियुक्त गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार किया था, लेकिन यह बात अनिता के परिजनों के गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह हत्या लूट के लिए नहीं बल्कि किसी और इरादे से की गई है। परिजनों का व्यवहार पैदा कर रहा है नए शक इस बीच अनीता के पति और उसकी सहेली सुनीता उर्फ सुमन सेन की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था। उसके तैयब अंसारी पर अनीता की हत्या का अंदेशा जताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ फोटो और वीडियो को लेकर बात की गई थी। पुलिस इस मामले में लूट, बदला और ब्लैकमेल सभी एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अनीता के परिजनों का धरना स्थल से गायब हो जाना और पुलिस के आने के बाद फिर लौट आना नए शक पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed