{"_id":"6799accbaab0e8d06b05286f","slug":"rajasthan-news-minors-beat-8th-grade-student-with-stump-in-jodhpur-victim-in-coma-dies-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: तीन बच्चों ने 8वीं के छात्र को स्टंप से पीटा, कोमा में गए घायल की मौत; तीनों किशोर गृह भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: तीन बच्चों ने 8वीं के छात्र को स्टंप से पीटा, कोमा में गए घायल की मौत; तीनों किशोर गृह भेजे गए
Wed, 29 Jan 2025 09:59 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 Jan 2025 09:59 AM IST
सार
Jodhpur: महामंदिर शिवबाड़ी के मानसरोवर कॉलोनी में 25 जनवरी की शाम को क्रिकेट खेल रहे बच्चों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में तीन बच्चों ने मिलकर अपने हाथों में रखे स्टंप से चौथे बच्चे को बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में गत 25 जनवरी को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते-खेलते में अचानक ही बच्चों में झगड़ा शुरू हो गया। ऐसे में दो लड़कों में झगड़ा शुरू हुआ। ऐसे में कुछ और लड़कोंं ने मिलकर मौलिक दवे को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मौलिक दवे को अन्य लड़के क्रिकेट के विकेट से मारने लगे। ऐसे में मौलिक के सिर में गंभीर चोट लगी तो सभी वहां से फरार हो गए। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौलिक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बताया जा रहा है कि उसके सिर का ऑपरेशन भी हुआ है, लेकिन मौलिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महामंदिर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवड़ा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और एक बच्चा गंभीर हुआ है, उसका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन अब उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन