फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Government came into action after Beniwal's warning, CBI will investigate Anita murder case

Rajasthan News : बेनीवाल की चेतावनी के बाद हरकत में आई सरकार, सीबीआई करेगी अनीता चौधरी हत्याकांड की जांच

Tue, 19 Nov 2024 08:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता चौधरी की हत्या की जांच अब सीबीआई से करवाने पर सहमति बन गई है। हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में सोमवार को दिए गए धरने के बाद मंगलवार को सरकार ने कहा कि वे मामले की जांच के लिए सीबीआई को चिट्ठी लिख देंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Government came into action after Beniwal's warning, CBI will investigate Anita murder case
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनीता चौधरी की हत्या जोधपुर में बीते कई दिनों से चल रहा धरना आज समाप्त हो गया है। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने पर सहमति दे दी है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने बताया कि सरकार इस मामले में सीबीआई को चिट्ठी लिखेगी। गौरतलब है कि सोमवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ा धरना दिया गया था, जिसमें अनीता चौधरी केस की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई थी। मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर सहमति बनने के बाद अनीता चौधरी के परिजनों का धरना भी समाप्त हो गया है।

विज्ञापन


20 दिन तक चला धरना

सरकार ने अनीता चौधरी के परिजनों को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का भी ऐलान किया है। जोधपुर की बहुचर्चित अनीता हत्याकांड मामले मामले में मंगलवार 19 नवंबर को 20 दिन बाद धरना समाप्ति की घोषणा हुई। 
विज्ञापन


हनुमान बेनीवाल के धरना स्थल पर पहुंचने के साथ ही वहां हजारों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मांग पर सहमति दी। सरकार की ओर से अधिकारी और ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने लोगों से बात की, जिसके बाद चार मांगों पर सहमति बनी, जिनमें अनीता के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 51 लाख रुपये और संविदा पर नौकरी के अलावा दो अधिकारियों डीसीपी व SHO को हटाने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्ति की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed